
माचलपुर। माचलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को धनोदा गांव की पुलिया के यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक का प्राणांत हो गया.
जानकारी के अनुसार ब्राह्मण गांव निवासी राजेश दांगी उम्र 25 वर्ष किसी काम से बाहर गये थे जो दोपहर में बाइक से घर लौट रहे थे कि धनोदा पुलिया पर यह हादसा हुआ. हादसे में युवक को पैर, सिर में गंभीर चोट आई. सडक़ किनारे युवक को लहूलुहान देख ग्रामीण ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया. ग्रामीण ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. पुलिस द्वारा फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है.
ग्रामीणों के अनुसार युवक राजेश अपने परिवार का एकमात्र सहारा था. युवक के पिता का पूर्व में निधन हो गया है. दोनों बहनों की शादी हो चुकी है, अब घर में केवल उनकी मां अकेली है.
