निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर चार प्राथमिक शिक्षक निलंबित

धार. कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले चार प्राथमिक शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस संबंध में आदेश सहायक आयुक्त नरोत्तम वरक द्वारा जारी किए गए। निर्वाचन जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य में उदासीनता और कर्तव्य में लापरवाही को गंभीर मानते हुए जिन शिक्षकों को निलंबित किया गया है, उनमें सुनील दुबे, प्राथमिक शिक्षक, प्रा.वि. सुलीबर्डी विकासखंड नालछा; सीताराम डावर, प्राथमिक शिक्षक, प्रा.वि. नागझिरी विकासखंड नालछा; मुकेश रावत, प्राथमिक शिक्षक, प्रा.वि. बयडीपुरा डेडगांव विकासखंड उमरबन; और मालसिंह चौहान, प्राथमिक शिक्षक, प्रा.वि. नाकेदारपुरा विकासखंड उमरबन शामिल हैं।

Next Post

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती जैसी नारी शक्तियों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता

Fri Nov 21 , 2025
झाबुआ। पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तेजस्विनी ज्ञान संस्कृति और शक्ति के संगम स्नेह सम्मेलन के द्वितीय दिवस समापन अवसर पर अतिथि के रूप में मप्र शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रांत मंत्री दर्शन कहार, जिला संयोजक अजय भूरिया […]

You May Like