
भोपाल। थाना शाहजहांनाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की एक होण्डा एक्टिवा और एक हीरो स्प्लेंडर बाइक कुल कीमत 1.50 लाख रुपये बरामद की गई है।
13 जून को एक संदिग्ध एक्टिवा वाहन को रोकने पर चालक व साथी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। चेसिस नंबर के आधार पर जांच में पता चला कि यह वाहन पहले से दर्ज चोरी का है। पूछताछ में आरोपी उमर अली ने शाहजहांनाबाद क्षेत्र से एक्टिवा और उसके साथी शेख परवेज ने अशोका गार्डन क्षेत्र से स्प्लेंडर चोरी करना स्वीकार कर लिया।
दोनों के खिलाफ पहले भी चोरी, धोखाधड़ी और अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान सहित उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
