बाघ के हमले में मृत महिला के परिजन को दी जायेगी आर्थिक सहायता

कटनी, 01 जनवरी (वार्ता) वन मण्डल कटनी के उप वन मण्डल बीट सुतरी के जंगल में वन्य-प्राणी बाघ द्वारा लकड़ी बीनने गयी महिला दुर्गाबाई पर हमला किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।
मण्डलाधिकारी कटनी ने बताया कि पीड़ित परिवार को वन विभाग द्वारा हर संभव तात्कालिक सहायता प्राप्त की जा रही
है। वन विभाग द्वारा शासन के नियमानुसार महिला के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि 30 दिसम्बर को ग्राम सुरती की 7 महिलाएँ बीट सुतरी के जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गयी थीं। घर जाते समय सभी साथ की महिलाओं द्वारा दुर्गाबाई को आवाज देकर घर जाने के लिये बुलाने पर दुर्गाबाई नहीं आयीं। इसकी सूचना महिलाओं ने उसके घर वालों को दी। उसके पति भागीला भूमिया को बीट सुतरी के जंगल में लेंटाना झाड़ियों में उसकी पत्नी मृत मिली और उसके पास बाघ बैठा हुआ था। गाँव के ही राकेश उपाध्याय ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे। कार्यवाही के बाद मृत महिला को घटना स्थल से उसके घर लेकर आये। मौके पर वन मण्डलाधिकारी कटनी और उप वन मण्डलाधिकारी कटनी भी उपस्थित थे। वन मण्डलाधिकारी ने बताया कि 3-4 दिन पहले से ही सुतरी जंगल में बाघ मूवमेंट की जानकारी मिले पर मुनादी कर ग्रामीणों को सूचना दी जा रही थी। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के बाद मृत महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

Next Post

मऊगंज विकासखंड कार्यालय में पड़ा लोकायुक्त का छापा

Wed Jan 1 , 2025
*बडी खबर बुलेट रिपोर्टर* रीवा नवभारत *राजाराम गुप्ता सहायक ग्रेड 3 प्रभारी लेखापाल विकास खंड कार्यालय मऊगंज ₹50000 रिश्वत लेते हुए ट्रेप* Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like