
सिंगरौली।सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण की भावना के प्रतीक पुलिस शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर सिंगरौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा शहीद पुलिस कर्मियों के नामों के वाचन से हुई। तत्पश्चात उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन करते हुए सलामी दी। उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर गौरव बैनल, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नगर पालिक निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, सिंगरौली विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष दिलीप शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह सहित जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
पुलिस परेड दल द्वारा शहीदों को सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई।कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते, डी.एस.पी. सुश्री रोशनी कुर्मी, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना दिवेदी, थाना प्रभारी मोरवा यू.पी. सिंह, थाना प्रभारी सरई जितेन्द्र भदौरिया, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार, यातायात थाना प्रभारी दीपेन्द्र सिंह, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, सूबेदार आशिष तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
