न्यूयॉर्क, 03 सितंबर (वार्ता) वीनस विलियम्स और उनकी जोड़ीदार लेयला फर्नांडीज का महिला युगल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा से हारने के बाद यूएस ओपन के अंतिम चार में पहुंचने का सपना टूट गया।
कनाडा की लेयला फर्नांडीज के साथ जोड़ी बनाकर खेल रही विलियम्स को 57 मिनट तक चले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन कैटरीना सिनियाकोवा और टेलर टाउनसेंड की जोड़ी से 6-1, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा।
मैच के बाद टाउनसेंड और सिनियाकोवा दोनों ने विलियम्स को सम्मान देते हुए उन्हें ‘प्रेरणादायक’ और ‘लीजेंड’ बताते हुए कहा कि मैं और मेरी बहन वीनस और सेरेना को देखते हुए बड़े होते हुए, हम उनके जैसे बनना चाहते थे। टाउनसेंड ने कहा कि उनके साथ कोर्ट साझा करना सम्मान की बात है। सिनियाकोवा ने कहा कि उनके साथ खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
Next Post
इंडिया रेड और इंडिया ऑरेंज दृष्टिबाधित महिला टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में
Wed Sep 3 , 2025
बेंगलुरु, 03 सितंबर (वार्ता) इंडिया रेड और इंडिया ऑरेंज ने एनटीटी डेटा दृष्टिबाधित महिला टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) द्वारा दिव्यांगों के लिए समर्थनम ट्रस्ट के साथ मिलकर आयोजित और एनटीटी डेटा द्वारा संचालित, यह टूर्नामेंट […]

