दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार का पुलिस ने किया पर्दाफाश

विदिशा: दीपावली के मद्देनजर जिले में अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है. गंजबासौदा, नटेरन, हैदरगढ़ और अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान अवैध बारूद और आतिशबाजी बरामद की गई.12 अक्टूबर को वार्ड 10, त्योंदा रोड स्थित मकान में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने के बाद तलाशी ली.जांच में 25 प्लास्टिक बोरों में विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले.

आरोपी नीरज जैन और पंकज जैन के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.14 अक्टूबर को थाना प्रभारी एवं तहसीलदार की मौजूदगी में वार्ड 10, महावीर विहार के पीछे स्थित मकान की जांच में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वाली दुकानों को बंद कराया गया. हैदरगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में सघन निरीक्षण कर अवैध गोदामों का पता लगाया और बाजारों को व्यवस्थित किया. पुलिस ने पटाखा भंडारण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया.

मुखबिर सूचना पर ग्राम आमखेड़ा सूखा के सब्जी बाजार में बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वाले 12 आरोपियों के खिलाफ भी विस्फोटक अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई की गई. जप्त पटाखों की अनुमानित कीमत 1 लाख 33 हजार रुपए बताई गई। इसी तरह चार कार्टन और दो थैलों में भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए और आरोपी राकेश जैन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया.

Next Post

शोभापुर बस स्टॉप का पुनर्निर्माण लंबित, नागरिकों में नाराज़गी

Fri Oct 17 , 2025
पाथाखेड़ा:सारनी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिछले माह आगमन के दौरान बगडोना हवाई पट्टी तक पहुंच मार्ग तैयार करने के लिए नगर पालिका परिषद सारनी ने शोभापुर बस स्टॉप के पास अस्थायी सड़क बनाई थी। इस काम के दौरान बस स्टॉप की जगह को तोड़ा गया, जिससे स्थानीय लोगों […]

You May Like