शोभापुर बस स्टॉप का पुनर्निर्माण लंबित, नागरिकों में नाराज़गी

पाथाखेड़ा:सारनी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिछले माह आगमन के दौरान बगडोना हवाई पट्टी तक पहुंच मार्ग तैयार करने के लिए नगर पालिका परिषद सारनी ने शोभापुर बस स्टॉप के पास अस्थायी सड़क बनाई थी। इस काम के दौरान बस स्टॉप की जगह को तोड़ा गया, जिससे स्थानीय लोगों को अब भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि राहगीरों के लिए बस स्टॉप न होने के कारण बारिश में भीगने और गर्मी-सर्दी में धूप व ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही, अस्थायी मार्ग बनाने के दौरान कई जंगल क्षेत्र के पेड़ काटे गए, जिससे पर्यावरणीय संतुलन पर भी असर पड़ा।

शोभापुर कॉलोनी के नागरिकों ने नगर पालिका से जल्द स्थायी बस स्टॉप निर्माण की मांग की है। नगर पालिका परिषद सारनी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने कहा कि असुविधा का संज्ञान लिया गया है और प्रस्ताव के तहत शीघ्र ही बस स्टॉप का पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इससे क्षेत्र की व्यवस्था जल्द ही सुचारू हो सकेगी।

Next Post

बायपास मुंडला नायता से अवैध डंपर और ट्रक हटाए

Fri Oct 17 , 2025
इंदौर:बायपास मुंडला नायता सर्विस रोड पर प्रशासन ने अवैध रूप से खड़े डंपर, ट्रक और स्क्रैप वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है. स्थानीय निवासियों और आसपास के स्कूलों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इन वाहनों के कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है और अवैध गतिविधियां बढ़ रही […]

You May Like