सुरक्षा मानकों के साथ पाइप लाइन बिछाने का काम करें पूरा: निगमायुक्त

जबलपुर: घर-घर नर्मदा जल पहुंचाने नगर निगम द्वारा अमृत 2.0 परियोजना के अंतर्गत गौरीघाट से रांझी तक ठेका कंपनी द्वारा कार्य कराया जा रहा है। गौरीघाट रोड पर राइजिंग मेन पाइप लाइन बिछाने के काम के दौरान ठेका कंपनी ईगल पीसी स्नेहल जेवी कंपनी द्वारा बड़ी लापरवाही बरती गई है। जानकारी के अनुसार ठेका कंपनी द्वारा सुरक्ष मानकों की अनदेखी की गई है। जगह-जगह करीब 6 से 7 फीट के गड्ढे खोदे गए हैं और सड़क किनारे कहीं भी सीमेंट, गिट्टी, मलबा फैलाकर रखा गया है जो कि सड़क दुर्घटना को आमंत्रण देते नजर आ रहा है।

यहां ठीक ढंग से बैरिकेडिंग भी नहीं की गई है।निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने इस लापरवाही पर गंदगी फैलाने ठेका कंपनी पर 50 हजार रुपए का स्पॉट फाइन अैार सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर 5 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया है।निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने नवभारत को बताया कि पाइप लाइन बिछाने के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुरूवार को ठेका कंपनी की एक टीम दिल्ली से जबलपुर आएगी और पूरी रिपोर्ट बनाकर मुझे पेश करेगी उसके बाद ही सुरक्षा मानकों के साथ गौरीघाट रोड पर पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो सकेगा।
एक दिन में कितनी खुदाई करेंगे, दें जानकारी
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने ठेका कंपनी के जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाते हुए कहा है कि आप लोग एक दिन में कितनी खुदाई करेंगे और फिर उसे पूरेंगे ये पूरी जानकारी रिपोर्ट बनाकर पेश करें साथ ही जहां खुदाई हो वहां वाटरिंग की जाए। उसके बाद ही काम शुरू करें। जानकारी के अनुसार निगमायुक्त की फटकार के बाद बुधवार को ठेका कंपनी के जिम्मेदारों ने गौरीघाट क्षेत्र में जहां-जहां पाइप लाइन बिछाने खुदाई की थी वहां वाटरिंग की और सफाई की।

Next Post

5000 वाहनों पर कार्यवाही, 15 लाख का वसूला जुर्माना

Thu Nov 20 , 2025
जबलपुर: शहर में यातायात पुलिस द्वारा लगभग 15 दिनों तक चले जागरूकता अभियान के बावजूद हेलमेट न पहनने वाले चालकों के अंदर जागरूकता नहीं आई है। जिसका परिणाम यह है कि अभियान खत्म होने के बाद 6 नवंबर से 19 नवंबर 2025 तक कुल 5000 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते […]

You May Like