मुरैना में लगातार बारिश से जनजीवन ठप, कुंवारी-आसन नदी का जलस्तर बढ़ा, पगारा डैम के गेट

मुरैना: मुरैना में बीती रात से लगातार जारी तेज बारिश ने जनजीवन ठप कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। पुरानी कलेक्ट्रेट, बैरियर चौराहा, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और शासकीय गेस्ट हाउस में पानी भर गया है। शासकीय क्वार्टरों में भी पानी घुस गया है।

जिले की कुंवारी और आसन नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पिलुआ डेम पूरी तरह भर चुका है। पगारा डैम के गेट खोलने से खेतों में पानी भर गया है, किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।

Next Post

‘वंदे भारत एक्सप्रेस का गैर वातानुकूलित संस्करण है अमृत भारत एक्सप्रेस’

Fri Jul 18 , 2025
पटना,18 जुलाई (वार्ता) दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) जयंत चौधरी ने‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ को ‘वन्दे भारत एक्सप्रेस’ का गैर वातानुकूलित संस्करण बताते शुक्रवार को कहा कि यह गरीबों और निम्न मध्य तीव्र गति से यात्रा की सुविधा मुहैया करायेगी। श्री चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस […]

You May Like