एयर इंडिया की अबु धाबी, रस अल खैमा, शारजाह की विशेष उड़ानें रद्द

नयी दिल्ली, 15 मार्च (वार्ता) एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की रविवार 15 मार्च की अपनी कई विशेष उड़ानें रद्द कर दी हैं।

टाटा समूह की कंपनियों ने रविवार को बताया कि यूएई हवाई अड्डा प्राधिकरण के निर्देश पर ये उड़ानें रद्द की गयी हैं। अबु धाबी, रस अल खैमा और शारजाह को जाने वाली विशेष उड़ानों को रद्द किया गया है।

सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में खेद व्यक्त करते हुए बताया गया है कि प्रभावित यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आगे की तारीखों के लिए टिकट बुक करा सकते हैं या पूरा रिफंड पा सकते हैं। इनके अलावा, दिल्ली से दुबई की एयर इंडिया की पांच में से चार और एयर इंडिया एक्सप्रेस की छह में से पांच उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं।

इससे पहले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आज नियमित और विशेष उड़ानें मिलाकर संयुक्त रूप से कुल 72 उड़ानों के परिचालन की सूचना दी थी। नियमित उड़ानें सऊदी अरब के जेद्दा और ओमान की राजधानी मस्कट के लिए उपलब्ध हैं।

प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने भी दुबई से परिचालन पर प्रतिबंध बढ़ाये जाने की सूचना दी है।

 

Next Post

विधायक रामेश्वर शर्मा ने हिन्दू नववर्ष पर कवि सम्मेलन के लिए सीएम डॉ यादव को दिया आमंत्रण

Sun Mar 15 , 2026
भोपाल: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के लिए भाजपा विधायक एवं कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए आयोजन […]

You May Like