ग्वालियर: डबरा बालाजी धाम मंदिर क्षेत्र से दीपक वंशकार (22) लापता हो गया है। परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद डबरा सिटी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गुमशुदा दीपक ने लाल धनियान शर्ट और काली पैंट पहनी थी।
परिजन रो-रोकर बेटे की वापसी की दुआ कर रहे हैं। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। थाना डबरा सिटी में सूचना दी जा सकती है।
