नाथ सम्प्रदाय ने योग के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया: यादव

उज्जैन, 06 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि भगवान गोरक्षनाथ को भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी एवं सम्राट विक्रमादित्य-भृतहरी की अवंतिका से प्रणाम करते हैं। उन्होंने कहा कि नाथ सम्प्रदाय ने योग के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आज भी गौ-रक्षा, योग, अध्यात्म, समाजसेवा में विशेष काम कर रहे है।
डॉ यादव आज शाम सामाजिक शोध-संस्थान के सभागृह में आयोजित गोरक्ष शक्तिधाम सेवार्थ फाउंडेशन के तृतीय अखिल भारतीय सारस्वत सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का पुष्प-गुच्छ और शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में ‘अध्यात्म प्रवाह’ पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र में शुरू से ही नाथ सम्प्रदाय का प्रतिनिधित्व रहा है। वर्तमान में राज्यसभा सांसद बालयोगी संत श्री उमेशनाथ जी महाराज उज्जैन से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अखिल भारतीय सारस्वत पुरस्कार विजेताओं का वे उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए अभिनन्दन करते हैं। कार्यक्रम में उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल एवं राज्यसभा सदस्य बालयोगी संत श्री उमेशनाथ जी महाराज ने योग और समाजसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद जी महाराज और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा आदि उपस्थित रहे।

Next Post

भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया मनोनित,पदाधिकारियों ने दी बधाई।

Mon Jan 6 , 2025
पानसेमल/बड़वानी भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया द्वारा दिनेश जयसिंह चौहान निवासी केवडी तहसील पानसेमल को भारतीय किसान यूनियन इंडिया मे युवा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।उन्होंने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है और विश्वास जताया है कि वे गरीब किसान […]

You May Like

मनोरंजन