
ब्यावरा। होली पर्व के चलते स्थानीय कृषि मंडी में 1 मार्च से 4 मार्च तक अवकाश है, जिसे एक दिन और बढ़ा दिया गया है, अब 5 मार्च को भाईदूज के दिन भी मंडी में अवकाश रहेगा.
गौरतलब है कि मंडी प्रबंधन द्वारा 1 मार्च से लेकर 4 मार्च तक मंडी में अवकाश रखा गया. मंडी प्रबंधन के अनुसार 5 मार्च को भाईदूज होने के कारण मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा अत: किसान भाई अपनी फसल विक्रय करने हेतु मंडी में ना लावे.
