महू जनपद पंचायत की उपयंत्री 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी

इंदौर. लोकायुक्त इंदौर की टीम ने महू जनपद पंचायत की उपयंत्री सावित्री मुवेल को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. कार्रवाई शुक्रवार को ट्रैप डालकर की गई.

निरीक्षक श्रीमती रेनू अग्रवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत यशवंत नगर के सचिव रमेशचंद्र चौहान ने शिकायत की थी कि पंचायत में 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत 4.52 लाख रुपए के सीसी रोड निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन और माप पुस्तिका में मूल्यांकन दर्ज करने के बदले उपयंत्री सावित्री मुवेल 15 हजार रुपए की मांग कर रही थीं. शिकायत का सत्यापन कराने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान किया. तय योजना के तहत शुक्रवार को आरोपी उपयंत्री को आवेदक से 15 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

मोदी ने नीतीश को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी

Fri Apr 10 , 2026
नयी दिल्ली 10 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने शुक्रवार को कहा कि श्री कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं, जिनकी सुशासन के […]

You May Like