रूस में एएन-24 यात्री विमान रनवे पर फिसला

मॉस्को, 18 अगस्त (वार्ता) रूस के पश्चिमी साइबेरिया के ट्यूमेन स्थित रोशचिनो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरते समय एएन-24 यात्री विमान रनवे से फिसल गया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रूसी संघ की जांच समिति के अनुसार विमान में चालकदल के छह सदस्य और 13 बच्चों सहित 40 यात्री सवार थे लेकिन घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और घटना के बाद हवाई अड्डे पर विमान परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया।

प्रारंभिक रिपोर्टों से अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्रेकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हुई होगी।

Next Post

कजाकिस्तान में हल्का विमान दुर्घटनाग्रस्त , पायलट और महिला की मौत

Mon Aug 18 , 2025
अल्माटी, 18 अगस्त (वार्ता) कजाकिस्तान के अकमोला क्षेत्र के त्सेलिनोग्राद जिले में एक हल्के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट और एक महिला की मौत हो गयी है। परिवहन मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया कि एक एयरोस्टार आर40एफ यूपी-एलए229 विमान सामान्य विमानन उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त […]

You May Like