इंदौर:मेट्रो रेल में निःशुल्क यात्रा करने का आज अंतिम दिन है. कल से मेट्रो में सफर करने का किराया लगेगा, हालांकि यह किराया पहले हफ्ते 25 प्रतिशत ही देय होगा. इसके बाद दो हफ्ते में 50 और 75 प्रतिशत किराया सफर करने पर लगेगा. अंतिम सप्ताह में 75 प्रतिशत किराया, अगले तीन महीने तक सफर का लगेगा. तीन माह बाद तय किराया सौ प्रतिशत देना होगा.
मेट्रो रेल को शुरू हुए आज आठ दिन हो गए है. मेट्रो रेल सेवा ने शुरू के आठ दिन यात्रा निशुल्क रखी थी. अब रविवार से मेट्रो में दो स्टेशन की यात्रा करने पर अगले रविवार तक 20 रुपए के टिकट पर 5, दूसरे रविवार से अगले रविवार तक 10 रुपए और फिर तीसरे रविवार से तीन माह तक 15 रुपए किराया मेट्रो में सफर करने का लिया जाएगा. तीन महीने बाद सौ प्रतिशत किराया 20 रुपए देना होगा.
इसी तरह 5 पांच स्टेशन क्षेत्र करने पर भी उपरोक्त रविवार से रविवार तक हर हफ्ते किराया बढ़ोतरी होगी. किराया क्रमशः 25, 50 और 75 प्रतिशत के टैरिफ पर लगेगा. 5 स्टेशन तक सफर के लिए रविवार से एक हफ्ते 8 रुपए, दूसरे हफ्ते 15 रुपए और तीसरे हफ्ते से तीन महीने तक 23 रुपए किराया लगेगा. तीन महीने बाद मेट्रो रेल में 5 स्टेशन का किराया 100 प्रतिशत यानि 30 रुपए पूरा देना होगा.
सवा लाख यात्रियों ने किया सफर
मेट्रो रेल सेवा इंदौर में 31 मई शनिवार को शुरू हुई थी. मेट्रो रेल कंपनी ने शुरू में एक हफ्ते यात्रा पूरी तरह से निःशुल्क रखी है. आज उसका अंतिम दिन है और कल तक मैट्रो में 1, 23, 504 यात्रियों ने सफर किया है. कल रविवार से तय किराए का 25 त्न भुगतान देय होगा.
मेट्रो में हर दिन सफर करने वाले यात्रियों की संख्या निम्न है : –
– 1 जून 26803
– 2 जून 16071
– 3 जून 19701
– 4 जून 20534
– 5 जून 21179
– 6 जून 19215
