धोखे से बुलाया, नशा देकर दुष्कर्म: सालों से कर रहा था ब्लैकमेल, मां और साथियों से भी मिली धमकी

इंदौर: युवती को झांसे में लेकर पहले दोस्ती फिर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्मांतरण के लिए मानसिक प्रताड़ना, यह चौंकाने वाला मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवती ने सुल्तान रोशन नागौरी नामक युवक पर कई वर्षों तक यौन शोषण करने, धमकाने, जबरन शादी और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है.

पीड़िता का कहना है कि वह आरोपी को कॉलेज से जानती थी. वर्ष 2018 में सुल्तान ने उसे फोन कर मिलने बुलाया और स्कीम नंबर 136 स्थित गोल्डन फार्म में ले जाकर नशे की हालत में दुष्कर्म किया. वहां अश्लील फोटो-वीडियो बनाए और कहा कि वह उससे ही शादी करेगा. जब युवती ने स्पष्ट किया कि वह हिंदू है और मुस्लिम युवक से शादी नहीं कर सकती, तो आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी दी.

इसके बाद नखराली ढाणी व अजमेर ले जाकर भी दो दिनों तक उसकी मर्जी के खिलाफ यौन शोषण किया. युवती ने डरकर 2019 में पंजाब के चंडीगढ़ जाकर नौकरी कर ली, लेकिन मार्च 2025 में जब वह इंदौर लौटी तो सुल्तान ने फिर परेशान करना शुरू कर दिया. 6 अगस्त 2025 को सुल्तान ने उसे एक होटल में बुलाया और बर्गर में नशा मिलाकर फिर से शारीरिक शोषण किया. इतना ही नहीं, सुल्तान का दोस्त आरिफ खान पिछले कई दिनों से युवती को अश्लील प्रस्ताव दे रहा है और बलात्कार की धमकी भी दी है.

पीड़िता ने बताया कि सुल्तान की मां भी उसे लगातार धमका रही है कि वह बेटे से शादी कर ले, मुस्लिम धर्म स्वीकार करे, वरना दरगाह में काला जादू करवा दिया जाएगा जिससे उसकी मौत हो जाएगी. युवती का आरोप है कि उस पर काला जादू करवाया गया है, जिससे उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है और भूख-प्यास खत्म हो गई है. सुल्तान खुलेआम धमकी देता है कि उसके रिश्ते राजनीतिक लोगों और पुलिस से हैं. उसका दावा है कि वह खजराना क्षेत्र का बड़ा बदमाश है और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता.

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि सुल्तान को बचाने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष विधानसभा-5 अमित रघुवंशी थाने तक पहुंचा और युवती को कार्यकर्ताओं के माध्यम से धमकाने की कोशिश की. हालांकि, इसके बावजूद युवती ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान हिंदूवादी संगठन से जुड़े मानसिंह राजावत, विकास ठाकुर, रवि पटेल, निखिल चौहान, नवीन अग्रवाल और ऋषि मीमरोट आदि कार्यकर्ता युवती के समर्थन में थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की. लसूडिया थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी का कहना है कि मामले मे जांच की जा रही हैं. जांच होने तक कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा

Next Post

'एक सड़ा अंडा है...': भारत-पाक मैच रद्द होने पर शाहिद अफरीदी ने उगला जहर, वर्ल्ड कप लीग में बयान पर बवाल

Mon Jul 21 , 2025
नई दिल्ली : क्रिकेट जगत में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला हमेशा से ही बेहद रोमांचक और बहुप्रतीक्षित रहा है। लेकिन, आगामी वर्ल्ड कप लीग (WCL) 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के रद्द होने के बाद, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी […]

You May Like