
आगर-मालवा, जिला कलेक्ट्रेट भवन में लगे सूचना पट्ट पर अधिकारियों की जानकारी अपडेट नहीं होने का मामला सामने आया है. सूचना पट्ट पर सहायक लोक सूचना अधिकारी के रूप में दर्ज किरण बरवडे, डिप्टी कलेक्टर का स्थानांतरण हो चुका है, जबकि अपर कलेक्टर आरपी वर्मा 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं. इसके बावजूद सूचना पट्ट पर दोनों अधिकारियों के नाम अब भी प्रदर्शित हो रहे हैं.
सूचना पट्ट पर लोक सूचना अधिकारियों के नाम, पदनाम, दूरभाष क्रमांक, कक्ष क्रमांक एवं मिलने का समय आदि जानकारी अंकित है. वर्तमान में अधिकारियों में परिवर्तन हो जाने के बाद भी पुराने नाम यथावत रहने से सूचना पट्ट की जानकारी अद्यतन नहीं दिखाई दे रही है. आमजन का कहना है कि कलेक्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्यालय में सूचना पट्ट पर अधिकारियों की जानकारी समय-समय पर अपडेट की जानी चाहिए,
