गैरतगंज सर्राफा चोरी कांड: 50 CCTV खंगालने के बाद राजस्थान से दबोचा गया मुख्य आरोपी, 5 शातिर महिला चोरों की तलाश

रायसेन: जिले के गैरतगंज से 15 दिन पूर्व एक महिला चोर गिरोह द्वारा सर्राफा व्यापारी की दुकान से करीब 30 लाख रुपए मूल्य के सोने गहनों से भरा बॉक्स गायब कर फरार हो गई थी।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशासनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे , एसडीओपी सोनाली गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डीपी लोहिया के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर सुनन्दा खरे , संदीप पवार , एएसआई कफिल शेख , सुरेंद्र धाकड़ प्रधान आरक्षक रणविजय राय , आरक्षक भरत दांगी , अजय राणा एवं शुभम चढ़ार की गठित टीम ने कड़ी मेहनत के साथ राजस्थान से अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह को खोजकर धरदबोचा।
चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, वारदात में शामिल 5 शातिर चोर महिलाओं की तलाश जारी।एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने बताया कि गैरतगंज में दिनांक 28 फरवरी को राम जानकी मार्केट में स्थित गौरव सोनी पिता रामबाबू सोनी की सोने -चांदी की दुकान से पांच अज्ञात महिलाएं सोने के गहने खरीदने के बहाने से आई और गहने देखते-देखते सोने के गहनों से भरा एक बॉक्स गायब कर दिया दिया था।
बड़ी चोरी की इस गंभीर घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में लेते हुए करीब 50 सीसीटीवी फुटेज की जांच कर महिलाओं के फुटेज एवं आने जाने वाले रास्तों की तस्वीरों के सीसीटीवी फुटेज से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त चोर महिलाएं एक सफेद रंग की एक होंडा अमेज कार आरजे 20 सीसी7939 से गैरतगंज आई थी एवं घटना को अंजाम देने के बाद उसी कार से वापस चली गई थी ।
तकनीकी सूत्रों एवं मुख्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम ने राजस्थान के जिला बारां से घटना में प्रयुक्त होंडा अमेज कार कीमत 5 लाख सहित 120 ग्राम सोने के आभूषण कीमत 20 लाख जब्त करके एक 32 वर्षीय आरोपी भगत बागरी पिता मोरपाल बागरी निवासी बमुलिया कला थाना अंता जिला बारां राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं पांचो चोर महिलाओं की शिनाख्त हो गई है। जिनकी लगातार तलाश की जा रही है।

Next Post

विरही जलाशय से अवैध पानी चोरी: बैरसिया में बूंद-बूंद को तरस सकते हैं लोग

Sat Mar 14 , 2026
बैरसिया:नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत के रहवासियों की प्यास बुझाने के लिए बनी विरही जलाशय पेयजल परियोजना का जल स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। गुरुवार को नपा सीएमओ राजेन्द्र सक्सेना ने जल साखा प्रभारी के साथ विरही जलाशय परियोजना के गिरते जल स्तर का जायजा लिया। उन्होंने देखा ग्रामीणों […]

You May Like