बैरसिया:नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत के रहवासियों की प्यास बुझाने के लिए बनी विरही जलाशय पेयजल परियोजना का जल स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। गुरुवार को नपा सीएमओ राजेन्द्र सक्सेना ने जल साखा प्रभारी के साथ विरही जलाशय परियोजना के गिरते जल स्तर का जायजा लिया। उन्होंने देखा ग्रामीणों द्रारा डैम के अंदर 10 – 10 हॉस पॉवर के सिचाई पंप अवैध रूप से डाल फसलों ओर सब्जियों में सिचाई कर रहे हैं। डैम के चारो तरफ लगभग 20 से अधिक सिचाई पंप पानी दोहन करते मोके पर देखे जा सकते हैं।
इस कार्य हेतु विधिवत विद्युत कनेक्शन भी नही लिये है। नपा सीएमओ ने एसडीएम आशुतोष शर्मा को पत्र लिख डैम के अवैध पानी दोहन पर जनहित में तत्काल रोक लगाने का अनुरोध किया है। पत्र में उल्लेख है कि इस प्रकार की गतिविधियों से ग्रीष्म ऋतु के आगामी माह अप्रैल – मई – जून में शहरवासियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नही होगा । इस कारण शहर में जल संकट की स्तिथि निर्मित होगी। नपा सीएमओ ने पत्र की प्रति आयुक्त नगरीय प्रशासन , जिला कलेक्टर , एसडीओ जल संसाधन , सहायक यंत्री बिजली कंपनी एव पुलिस विभाग को भी भेजा है।
