स्टे खत्म होते ही एक्शन में प्रशासन: मानस भवन के पीछे 40 साल पुराना अतिक्रमण हटेगा, कल चलेगा बुलडोजर

भोपाल। शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन और नगर निगम कार्य कर रहा है. जिसके चलते शहर में शासकीय भूमि से भारी मात्रा में अतिक्रमण को हटाया जा चुका है. उसी क्रम में श्यामला हिल्स क्षेत्र में मानस भवन के पीछे शासकीय भूमि पर झुग्गियां बनी हुई हैं जिनको हटाने की कार्रवाई कल शनिवार को की जाएगी. इस भूमि पर लगभग चालीस वर्षों से अधिक समय से झुग्गियां बनी हुई हैँ. जिनको आज तक पट्टे भी नहीं मिले हैं. जोकि अवैध कब्जे की श्रेणी में आते हैं. इन झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई लगभग तीन महीने पहले शुरू की जानी थी लेकिन इसी बीच यह लोग हाईकोर्ट से नगर निगम की कार्रवाई को रोकने के लिए स्टे ले आए थे जिसकी समय सीमा पूरी हो गई है स्टे समाप्त हो गया है. शनिवार को होने वाली कार्रवाई की सूचना जिला प्रशासन व पुलिस बल झुग्गी वालों को बताने पहुंचे कि आप लोग बताए हुए स्थान पर विस्थापन कर लीजिए नहीं तो यह झुगिया तोड़ दी जाएगी. इस दौरान वहां की पार्षद और निगम नेता प्रतिपक्ष शविस्ता जकी भी पहुंच गई. उन्होंने इस मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस से चर्चा की. वहीं नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी शैलेन्द्र भदौरिया ने बताया कि शाासकीय भूमि से झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई शनिवार को की जाएगी. इनके लिए प्रशासन ने मालीखेड़ी में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों में विस्थापन किया जा रहा है.

 

Next Post

नारी शक्ति वंदन पर समर्पित रहेगा, पारिवारिक सिंधी मेले का कल प्रथम दिन

Fri May 1 , 2026
भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में 2 मई को दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेले की शुरुआत की जा रही है। समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि इस वर्ष यह पारिवारिक सिंधी मेला अपने 29वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। मेले […]

You May Like