
एक घंटे में निकाला, तीन मालगाड़ियां रुकीं
नवभारत,न्यूज
दमोह. शहर में रविवार दोपहर एक बड़ा रेल हादसा टल गया. धरमपुरा रेलवे फाटक पर दोपहर करीब 3:30 बजे एक डंपर रेलवे ट्रैक पर फंस गया, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ.घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन प्रबंधन और भी सहयोगियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ लाल झंडा लगाकर यातायात रोक दिया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन मालगाड़ियों को रोकना पड़ा.स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों ने मिलकर डंपर को निकालने का प्रयास किया. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर की सहायता से डंपर को खींचकर व चालू करके रेल्वे ट्रैक से बाहर निकाला गया. डंपर के ट्रैक से हटते ही रेल यातायात पुनः सामान्य हो गया.यह घटना रेल्वे सुरक्षा के लिए एक गंभीर चेतावनी है.रेलवे क्रॉसिंग पर वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
