
सतना।कमिश्नर रीवा बी एस जामोद और आई जी रीवा साकेत प्रकाश पांडे ने रविवार को सतना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों की सुरक्षा और सुरक्षित आवागमन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियो के साथ चर्चा कर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।अधिकारियो ने रेल यात्रियों और महाकुंभ में स्नान करने प्रयाग राज जा रहे श्रृद्धालुओ और तीर्थ यात्रियों से प्लेट फार्म पर चर्चा कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीड बैक लिया।इस अवसर पर कलेक्टर डा सतीश कुमार एस,आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना एडिशनल एस पी डा शिवेश सिंह बघेल एसडीएम राहुल सिलाडिया,सी एस पी महेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
