ब्यावरा-राजगढ़ में झमाझम से सितम्बर की शुरूआत, रिकॉर्ड टूटा,बीते वर्ष से 300 मिमी ज्यादा बारिश

ब्यावरा।जिले में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है. बुधवार को अनेक स्थानों पर तेज झमाझम बारिश हुई. ब्यावरा, राजगढ़, सुठालिया सहित अनेक स्थानों पर तेज बारिश होने से चहुंऔर पानी ही पानी हो गया. आसपास क्षेत्र में नदी, नाले की पुलियाओं पर पानी आने से कई जगह का आवागमन घंटो तक बाधित रहा.

नगर में दोपहर करीब 2 बजे से तेज बारिश हुई. हालांकि तेज बारिश का सिलसिला बीस-पच्चीस मिनिट ही चला इसके बाद मध्यम रुप से पानी आता रहा. राजगढ़, सुठालिया, लखनवास व अन्य स्थानों पर भी तेज बारिश हुई.

टुआखेड़ी पुलिया पर रुका रास्ता

लखनवास सहित आसपास क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक घंटे तक जोर की बारिश हुई जिससे समीपस्थ टुआखेड़ी के यहां लखनवास से भंवास जाने वाले रास्ते में नाले की पुलिया पर कई फीट पानी आने से आवागमन रुक गया. दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आवागमन बंद रहा. इससे ग्राम किशनगढ़, बीजापुरा, भंवास सहित अन्य स्थानों से आने -जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

ब्यावरा में सर्वाधिक बारिश

जिले में अभी तक ब्यावरा में सर्वाधिक बारिश होना सामने आया है. 3 सितंबर की सुबह 8 बजे तक जिले में तहसीलवार हुई बारिश की जानकारी इस प्रकार है. जीरापुर में 1197 एमएम, खिलचीपुर 1280.9, राजगढ़ 1129.7, ब्यावरा में 1959.9 एमएम, नरसिंहगढ़ 1258.9, सारंगपुर 797 तथा पचोर में 956.2 एमएम बारिश हुई है. जिले की औसत वर्षा 1233 एमएम हो गई है, जबकि गत वर्ष आज दिनांक तक जिले में औसत वर्षा 979.8 एमएम ही हो सकी थी.

Next Post

यूट्यूब की समस्या से निपटने के लिए मानहानि कानून अपर्याप्त: कर्नाटक हाईकोर्ट

Wed Sep 3 , 2025
बेंगलुरु, 03 सितंबर (वार्ता) कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मौजूदा मानहानि कानून “यूट्यूब की समस्या” से निपटने के लिए अपर्याप्त बताते हुए बुधवार को सुझाव दिया कि कन्नड़ प्रभा के प्रधान संपादक रवि हेगड़े के खिलाफ मंत्री केजे जॉर्ज द्वारा दायर आपराधिक मानहानि का मामला एक ‘डिसक्लेमर’ प्रकाशित करके सुलझाया जा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।