बेगूसराय : ट्रेन से कटकर मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत

बेगूसराय, (वार्ता) बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम ट्रेन से कटकर एक महिला और उसकी पुत्री समेत चार लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रहुआ ढ़ाला के समीप रेल पटरी पार कर रहे चार लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। मृतकों में तीन लोगों की पहचान रहुआ गांव निवासी धर्मदेव महतो,मदन महतो की पत्नी रीता देवी और उसकी पुत्री रोशनी कुमारी के रूप में की गयी। एक अन्य मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। बताया जा रहा है कि चारों लोग रघुनाथपुर गांव से मेला देखकर घर लौट रहे थे, तभी यह घटना हुयी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है।

Next Post

एकलपीठ के आदेश पर डिवीजन बेंच की रोक

Thu Oct 23 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने एकलपीठ के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के अस्पताल प्रबंधक, सहायक प्रबंधक व डिप्टी रजिस्ट्रार की नियुक्तियां निरस्त कर दी गई थीं। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ मामले में चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख […]

You May Like