भय्यू लाला हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने मारी थी गोली; साक्ष्य छिपाने वाले दो साथी गिरफ्तार

मंदसौर। एसआईटी टीम ने भय्यु लाला उर्फ वाहीद (42) हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मृतक की पत्नी रुकसाना फरार है। पुलिस के अनुसार 18 फरवरी को सूचना मिली थी कि वाहीद की मौत दम घुटने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत होना सामने आया।

जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की, जिसमें खुलासा हुआ कि हत्या मृतक की पत्नी रुकसाना ने की थी तथा आरोपी सलमान खान और बबलु खान ने साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर उन्हें छुपाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल भी जब्त कर ली है।

गिरफ्तार आरोपियों सलमान खान निवासी सुवासरा हाल मुकाम सुरजनी और बबलु खान निवासी सुरजनी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मुख्य आरोपी रुकसाना की तलाश जारी है।

Next Post

भागीरथपुरा जल प्रकरण में 28 फरवरी तक साक्ष्य मांगे, आयोग ने शुरू की जांच

Thu Feb 26 , 2026
इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में कथित दूषित पानी से हुई मौतों की जांच कर रहे एकल सदस्यीय आयोग ने प्रभावित नागरिकों से 28 फरवरी तक मेडिकल रिपोर्ट, पानी की जांच से जुड़े दस्तावेज, पूर्व शिकायत पत्र और अन्य उपलब्ध साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है। हाईकोर्ट के निर्देश पर […]

You May Like