नर्सिंग की परीक्षा में देर से मिला पेपर

सतना: राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्री नर्सिग सलेक्शन की आन लाइन परीक्षा में विलम्ब से प्रश्न पत्र मिलने के कारण परीक्षार्थी 27 प्रश्नों से महरूम हो गये.
भुक्तभोगी परीक्षार्थी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को आदित्य इंजी. कालेज परीक्षा केन्द्र में उनके लिए सुबह की पाली साढ़े दस से साढ़े बारह बजे के बीच परीक्षा आयोजित करने की लिखित सूचना दी गई थी. छात्र निर्धारित समय पर परीक्षा केन्द्र पहुच गए परीक्षा शुरू होने के समय से लेकर एक घंटे तक परीक्षा आयोजकों को प्रश्नपत्र का लिंक ही नहीं मिल पाया.

इसके बाद जब लिंक मिला तब 100 प्रश्नों के प्रश्न पत्र मेसे 27 प्रश्न गुजर गए थे जिन्हें पुन: ओपन नहीं किया गया. शेष समय पर 73 प्रश्नों के ही परीक्षार्थी जबाव दे पाये. परीक्षा के दौरान सामने आई इस गड़बड़ी को लेकर परीक्षार्थी अभी से इस बात को लेकर चिंतित हो गये हैं कि अन्य परीक्षा केन्द्रों व अन्य जिलों में जिन परीक्षार्थी को पूरे प्रश्न हल करने का अवसर मिला होगा उनसे उनकी मैरिट इतनी कम हो जाएगी कि उनका चयन हो पाने संभव नहीं होगा. हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई हेै कि परीक्षा केन्द्र देर से पेपर मिलने को लेकर परीक्षा आयोजित करने वाले एजेन्सी किस प्रकार से अवगत कराया और उनकी ओर से क्या उत्तर मिला.

Next Post

बाजार में फैल रही आम की सुगंध, ग्राहकों की बढ़ी डिमांड

Thu Jun 26 , 2025
रायसेन:बाजार में इन दिनों हर तरफ फल की दुकानों और ठेलों पर आम की बहार है। पड़ोसी राज्य यूपी,महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में इस मर्तबा आम की फसल अच्छी पैदा हुई है। इन सभी जगह से आम यहां पहुंच रहा है। मंडी में इन दिनों अच्छी संख्या में आम की […]

You May Like