इंदौर:पुलिस ने शहर में आवाज़ प्रदूषण और अवैध मॉडिफाई साइलेंसर के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए पांच दर्जन से अधिक साइलेंसर नष्ट कर दिए. कनाडिया थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि पुलिस ने इलाके में सक्रिय वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल पर लगे पटाखे वाले और मॉडिफाई साइलेंसर जप्त किए.
गुरुवार को इन साइलेंसरों को बुलडोजर की मदद से नष्ट किया गया. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन में साइलेंसर या मॉडिफाई पार्ट्स का उपयोग न करें और नियमों का पालन कर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखें.
