अब्दुल रज्जाक के मामले में बहस पूरी, फैसला सुरक्षित

जबलपुर: कई आपराधिक प्रकरणों में आरोपी अब्दुल रज्जाक के प्रकरण में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। जस्टिस विवेक अग्रवाल एवं जस्टिस आरसीएस बिसेन की युगलपीठ ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

दरअसल, वर्ष 2025 में अब्दुल रज्जाक की ओर से याचिका दायर कर कहा गया कि उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों में अभी तक अंतिम रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई है। जैसे ही एक मामले में जमानत मिलती है, उसी समय दूसरे प्रकरण में गिरफ्तारी दिखा दी जाती है। यह न्यायिक प्रक्रिया के साथ छलावा है। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद अली और शारिक अकील ने पैरवी की।

Next Post

हीटवेव से बचने का आसान तरीका, रोजाना पिएं ये 5 देसी ड्रिंक; 45 डिग्री में भी शरीर अंदर से रहेगा ठंडा

Wed Apr 29 , 2026
बढ़ती गर्मी और हीटवेव के चलते शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप भी तेज गर्मी में खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो रोजाना कुछ खास देसी ड्रिंक्स का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में […]

You May Like