यश एवं अनुकृति को आशीर्वाद देने कटनी पहुंचें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

कटनी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज रविवार 02 मार्च 2025 को दोपहर 4:15 बजे कटनी आगमन हुआ भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी “टंडन” द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक के सुपुत्र चिरंजीव यश के विवाह उपरांत नव दंपत्ति को आशीर्वाद देने कटनी पहुंचे मुख्यमंत्री दोपहर 4.00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा झिंझरी हेलीपैड पहुंचे, जहां से विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के निवास पाठक वार्ड आयें, तत्पश्चात कलेक्ट्रेट में आवश्यक बैठक उपरांत हेलीकॉप्टर द्वारा ही भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री इससे पहले दोपहर 3 बजे कटनी पहुंचने वाले थे दौरे में मामूली संशोधन हुआ है।

Next Post

चार वर्षीय बालिका का एसडीआरएफ टीम ने नदी से किया शव बरामद

Sun Mar 2 , 2025
नवभारत,हटा/दमोह.गुम हुई चार वर्षीय बालिका के शव को नदी से एसडीआरएफ/होमगार्ड टीम ने रविवार सुबह करीब 6 बजे से तलाश कर तत्काल ही बरामद करने में सफलता हासिल की. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी हटा धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि 1 मार्च की रात्रि करीबन नौ बजे डायल 100 […]

You May Like