भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. पीवी नरसिम्हा राव की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विकास और ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों में स्व. नरसिम्हा राव का योगदान अविस्मरणीय है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में किए गए सुधारों ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और देश को वैश्विक मंच पर मजबूती प्रदान की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर भी सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हितों के लिए आजीवन संघर्ष किया और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण, समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा किसानों की खुशहाली ही राज्य की प्रगति का आधार है।
