जगदीशपुर से 10.54 लाख किसानों को मिली फसल बीमा राशि, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 1460.25 करोड़ किए अंतरित

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को जगदीशपुर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ-2025 की बीमा दावा राशि किसानों के खातों में अंतरित की। सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 10 लाख 54 हजार किसानों के बैंक खातों में कुल 1460.25 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के संरक्षण और उनकी आर्थिक सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदाओं और फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करती है। उन्होंने बीमा दावा राशि प्राप्त करने वाले सभी किसान भाई-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और समृद्धि की कामना की।

Next Post

15 टन चना चोरी का खुलासा, ट्रांसपोर्टर समेत तीन गिरफ्तार, दो लाख का माल बरामद

Sun Jul 19 , 2026
इंदौर. भंवरकुआ पुलिस ने व्यापारी के 15 टन चना चोरी के मामले का खुलासा करते हुए ट्रांसपोर्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपए कीमत की 28 बोरी डॉलर चना और वारदात में इस्तेमाल ट्रक जब्त किया है. व्यापारी राजुल […]

You May Like