पुलिस प्रशिक्षण शाला में यातायात पाठशाला आयोजित

छतरपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में थाना यातायात परिसर स्थित पुलिस प्रशिक्षण शाला में ‘यातायात पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कैवल्य एकेडमी के लगभग 200 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। प्रभारी यातायात निरीक्षक बृहस्पति साकेत ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और “गोल्डन ऑवर” के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को यातायात संकेतों, सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली शारीरिक व आर्थिक क्षति के बारे में बताया गया। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य बताते हुए मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरों से भी अवगत कराया गया। वाहन चेकिंग, चालानी कार्रवाई और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों की भी जानकारी दी गई।

इसके अलावा “राहवीर योजना” के बारे में बताते हुए कहा गया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले को शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को टाइम मैनेजमेंट, प्रोफेशनल एथिक्स और करियर गाइडेंस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

Next Post

अस्वच्छ बर्फ के उपयोग से बढ़ रहा खतरा

Thu Apr 9 , 2026
इंदौर: बाजार में गन्ने के रस में इस्तेमाल होने वाली बर्फ गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है, क्योंकि यह अक्सर औद्योगिक नॉन एडिबल बर्फ होती है. जो असुरक्षित खाद्य पदार्थों के उपयोग को उजागर करती हैं. अस्वच्छ बर्फ कई वेंडर सस्ती और औद्योगिक बर्फ का उपयोग करते हैं, जो […]

You May Like