रीवा में पारा 43 पार, इस गर्मी का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

रीवा:पिछले तीन दिन से आसमान से आग बरस रही है तापमान इतना कि बाहर खड़े होने पर लगता है कि पूरा शरीर जल जायेगा. इस गर्मी का सबसे गर्म दिन सोमवार रहा, तापमान सीधे 43 डिग्री के पार पहुंच गया. जो कि अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है. सुबह से ही तेज धूप थी और दिन भर गर्म हवाएं चलती रही.दोपहर सडक़ो पर सन्नाटा रहा और लोग सर ढक़ कर घरो से निकले.

शाम को बाजार में चहल-पहल बढ़ी, अभी तक 42 डिग्री तापमान पहुंचा था लेकिन सोमवार को 43 डिग्री तापमान पहुंच गया. जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री ही रहा. तेज धूप के साथ लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है, जिस तरह से तेज धूप के साथ तापमान बढ़ रहा है उससे लग रहा है कि आने वाले कुछ दिनो में 45 डिग्री तक तापमान पहुंच जायेगा. दिन भर तेज धूप रही और गर्म हवाएं चलती रही.

हालत यह थी कि लोग दोपहर घरो से बाहर नही निकले और जो निकले भी वह सर पर कपड़ा बांध कर या फिर छाता लेकर निकले. इस समय शादी का समय चल रहा है, भीड़ बहुत है लेकिन दोपहर सडक़ो पर सन्नाटा रहा, कम लोग ही दिखाई दिये. जैसे ही शाम हुई सडक़ो पर आवागमन बढ़ गया. भीषण गर्मी से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है

Next Post

मैहर के लालपुर में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर फांसी पर झूला पति

Tue Apr 22 , 2025
सतना : मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर गांव में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. इतना ही नहीं बल्कि पत्नी पर हमला करने के बाद पति ने फंदे पर लटक कर मौत […]

You May Like