ग्वालियर:डीआईजी ग्वालियर रेंज अमित सांघी ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान प्रातः पुलिस लाइन ग्वालियर में परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया और शासकीय वाहनों और टूल किट तथा उनमें रखी बलवा ड्रिल सामग्री का भी जायजा लिया।इस अवसर पर एसएसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर तथा जयराज कुबेर सहित समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारीगण व पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस लाइन ग्वालियर में परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार द्वारा किया गया और परेड की सलामी लेने के बाद परेड निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अच्छे टर्न आउट वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया और शासकीय वाहनों और टूल किट तथा उनमें रखी बलवा ड्रिल सामग्री का भी निरीक्षण किया। दरबार लगाकर पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना, जिसमें पुलिस कर्मियों द्वारा मेडिकल बिल, पेट्रोल भत्ता तथा वेतन निर्धारण संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के संज्ञान में लगाया गया। जिस पर पुलिस कर्मियों के समस्याओं का शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया।
