नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। गेहूं में भी तेजी रही। चीनी के दाम में टिकाव रहा जबकि दालों में नरमी देखी गयी। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 14 रुपये बढ़कर 3,795 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं छह रुपये महंगा हुआ और 2,867 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत 11 रुपये बढ़ी। दाल-दलहनों में गिरावट का रुख रहा। तुअर दाल औसतन 142 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मसूर दाल 76 रुपये और चना दाल 62 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। उड़द दाल की कीमत 37 रुपये और मूंग दाल की 13 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गयी।
स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 264 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। पाम ऑयल 28 रुपये और सरसों तेल तीन रुपये सस्ता हुआ। सोया तेल की कीमत 70 रुपये बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल 58 रुपये और सरसों तेल तीन रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव नौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। वहीं, चीनी लगभग गत दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही।

