काम दिलाने का झांसा देकर नाबालिग युवती को बेचा

छिंदवाड़ा. थाना देहात क्षेत्र की नाबालिग युवती को काम दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने उसे दमोह लेजाकर बेच दिया. उक्त मामले में पुलिस ने बेचने वाले और खरीदने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि जिले में मानव तस्करी करने के मामलों में गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने निर्देश दिए है. उक्त मामले में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है. गुरैया में रहने वाली युवती को बेचने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीता से मामले को लेकर नाबालिग युवती को दमोह से बरामद कर उसे छिंदवाड़ा ला लिया. पुलिस ने बताया कि 15 जुलाई को गुरैया निवासी सरला पति प्रताप यादव थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 जुलाई की सुबह करीबन 11.00 बजे मेरे घर में गुरैया के रहने वाले रितेश यादव एवं उसकी पत्नि निधि यादव आए और उसे कहने लगे कि तुम्हारी लड़की को खाना बनाने तीन दिन के लिये ले जाना है पहले भी वे लोग मेरी लड़की को खाना के लिए बनवाने ले गये थे इसलिये मैने अपनी नाबालिक लड़की को जाने दिया जब तीन दिन तक मेरी लड़की वापस नही आई. पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने सायबर सेल और मुखबिर तंत्र के द्वारा नाबालिग युवती का पता लगा लिया. देहात थाना की टीम दमोह पहुंची जहां पुलिस ने नाबालिग युवती को बरामद कर उसे खरीदने वाले दमोह निवासी कमलेश लोधी को गिरफ्तार कर छिंदवाड़ा ले आई.

सागर की दलाल मदद से 80 हजार रुपए में बेचा

पुलिस ने बताया कि रितेश यादव, पत्नी निधि यादव खाना बनाने का काम करते है. दोनों ने नाबालिग युवती को खाना बनाने का काम देने का झांसा दिया फिर उसे अपने साथ दमोह लेे गए. जहां पर दोनों आरोपियों ने सागर निवासी एक महिला दलाल से संपर्क किया और नाबालिग युवती को उस महिला दलाल की मदद से दमोह निवासी कमलेश लोधी को 80 हजार रुपए में बेच दिया था.

माता-पिता को फोन पर बताई आप बीती

जब दोनों आरोपी नाबालिग युवती को दमोह के नीमखेड़ा निवासी कमलेश लोधी को बेचकर आ गए आरोपी कमलेश लोधी ने नाबालिग को बंधक बनाकर अपने पा रखा लेकिन किसी तरह नाबालिग ने फोन पर अपने माता पिता से फोन में संपर्क कर सारी बात बता दी. इधर माता पिता ने पुलिस को सारी बात बताई जिसके बाद पुलिस दमोह पहुंचकर युवती को आरोपी कमलेश के चंगुल से बचाया और आरोपी रितेश यादव पिता अशोक यादव 21 वर्ष, निधि पति रितेश यादव 21 वर्ष निवासी गुरैया को गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Next Post

जर्जर भवनों की फिर अनदेखी कर रही नपा, नोटिस देकर भूले

Sat Jul 19 , 2025
सीहोर. संभवत: नपा को जर्जर भवनों से किसी अनहोनी का इंतजार है. यही कारण है कि जून माह में एक जर्जर भवन को ढहाने के बाद नपा ने अपनी कार्रवाई को शिथिल कर दिया है. वह भी तब जबकि नपा ने खुद शहर में 86 मकानों को जर्जर घोषित कर […]

You May Like