राजधानी में गूंजने लगी दशहरे की तैयारियां

भोपाल: शहर में दशहरे की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। जगह-जगह रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का निर्माण किया जा रहा है। कलाकार रंग-बिरंगे कपड़ों और कागज से इन्हें सजाने में जुटे हुए हैं। कोहेफिजा दशहरा मैदान में तीनों के पुतले अपनी जगह पर स्थापित कर दिए गए हैं।

बाजारों में भी भीड़ बढ़ने लगी है और पूजा-सामग्री की दुकानों पर रौनक दिखाई दे रही है। आयोजकों के अनुसार इस बार दशहरा पर्व पहले से अधिक भव्य रूप में मनाया जाएगा।

Next Post

चर्चाएं और विजय शाह की धुकधुकी

Wed Oct 1 , 2025
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास निगम-मंडल और आयोगों में नियुक्तियों की कवायद के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव की लगातार दिल्ली दौड़ से अंचल में बेचैनी है. राजनीतिक नियुक्तियों के साथ यह भी चर्चा है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा सकता है. कुछ ड्राप भी हो सकते हैं. हाल […]

You May Like