भिंड, गोहद एवं लहार में बारिश का पानी सड़कों और मोहल्लों में जमा हुआ, लोगों ने पानी में बैठकर किया प्रदर्शन

भिंड: जिले के गोहद एवं लहार नगरों में जल निकासी के उचित इंतजाम नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों और मोहल्लों में जमा हो गया। इससे नाराज क्षेत्रीय लोग बारिश के पानी में बैठ गए और विरोध दर्ज कराया। गोहद में चौरा बरसा रोड, ऑफिसर कॉलोनी और मुख्य मेहर मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जलभराव के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मोहल्लों में भी पानी जमा हो रहा है।

लहार में मोहल्लों के साथ खेत भी डूबे : लहार में बारिश और नहर के पानी से कई मोहल्लों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सैकड़ों बीघा में बोई गई ज्वार, तिल और बाजरा की फसल प्रभावित होने की बात सामने आई है।भिंड में भी घरों तक पहुंचा बारिश का पानी: भिंड शहर की पुरानी बस्ती, राज होली, डॉक्टर लाइन, ऊषा कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, रतनपुरा समेत कई इलाकों में जलभराव है। कई जगह पानी घरों तक पहुंच गया है।

Next Post

उफनते रपटे से बहे 2 लोगों के शव तीसरे दिन मिले

Sat Sep 5 , 2026
सतना :जिले के उचेहरा क्षेत्र अंतर्गत मतरी पतौरा गांव के निकट करारी नदी पर बने रपटे को पार करने के दौरान बाइक समेत बहे दोनों लोगों के शव तीसरे दिन मिल गए. शुक्रवार की सुबह से ही एसडीआरएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाते हुए लगभग 5 किमी के दायरे में तलाश […]

You May Like