खूंखार श्वान ने काटा, युवक की मौत

जबलपुर: गोहलपुर थाना क्षेत्र में खूंखार श्वान ने एक युवक पर अटैक कर उसे काट दिया । हमले में युवक खून से लथपथ हो गया जिसे इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक कौ न है और कहां का रहने वाला है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल करते हुए उसकी शि नाख्तगी के प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक गोहलपुर क्षेत्र में अज्ञात युवक को कुत्ते बुरी तरह काट लिया। श्वान के हमले मेंं युवक बुरी तरह जख्मी हो गया । जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर की तमाम कोशिशों के बावजूद, रविवार सुबह करीब 6:30 बजे उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गोहलपुर पुलिस अस्पताल पहुंची।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी रूम भिजवा दिया है। मृतक के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसका नाम या पता मालूम हो सके। पुलिस द्वारा मृतक का हुलिया और तस्वीरें आसपास के सभी थानों और सोशल मीडिया ग्रुप्स में साझा की जा रही हैं। साथ ही गुमशुदगी रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया

Mon Jun 22 , 2026
मारिज़ान काप ने दक्षिण अफ्रीका को दिलाई जीत मैनचेस्टर, (वार्ता) मारिज़ान काप के करियर की नाबाद 81 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी से दक्षिण अफ्रीका ने भारत को महिला टी 20 विश्व कप के ग्रुप एक मुकाबले में रविवार को छह विकेट से हरा दिया। भारत ने ओपनर शेफाली वर्मा (31), […]

You May Like