स्कूली वैन और बाइक में टक्कर,दो युवक गंभीर

सिंगरौली। बन्धौरा चौकी क्षेत्र में आज सोमवार को एग्लो कोलबियन स्कूल की वैन और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलो में महेश कुमार बिन्द पिता शिवदयाल उम्र 36 वर्ष निवासी कथुरा एवं लंका साकेत उम्र 30 वर्ष निवासी कुबरी घायल हो गये हैं। रजमिलान भाजपा मंडल उपाध्याक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने बताया कि घायलो को तत्काल जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न के लिए रवाना किया गया।

Next Post

वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत 10 अक्टूबर से देशभर में महीनेभर आंदोलन करेगी कांग्रेस

Mon Oct 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और अग्रिम संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक कर ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय की। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की, जबकि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी […]

You May Like