वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत 10 अक्टूबर से देशभर में महीनेभर आंदोलन करेगी कांग्रेस

नयी दिल्ली, 05 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और अग्रिम संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक कर ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय की।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की, जबकि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ नारे के साथ वोट चोरी के खिलाफ आक्रामक और देशव्यापी अभियान चलाने का निर्देश दिया हैं।

उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर से पूरे देश में एक महीने तक व्यापक अभियान चलाया जायेगा। श्री वेणुगोपाल ने कहा कि श्री गांधी ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन एक दो दिन का नहीं होगा, बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और चुनावी व्यवस्था में सुधार होने तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे ‘चीटिंग कमीशन ऑफ इंडिया’ करार दिया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को इंडिया गठबंधन के सांसद सुबह 10:30 बजे संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे र ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे। इसके बाद भी कांग्रेस देशभर में आंदोलन जारी रखेगी। गौरतलब है की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली में लगातार कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

इंडियन गठबंधन के नेता पहले ही ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर चुके हैं। अब कल विपक्षी सांसदों का संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च निकालने की योजना है। सूत्रों के मुताबिक इस मार्च में इंडिया गठबंधन से नाराज चल रहे राजनीतिक दलों को भी शामिल होना का न्योता दिया गया है जिसमें आम आदमी पार्टी, डीएमके और बीजेडी को शामिल होने के लिए कहा गया है।

 

Next Post

राहुल गांधी जल्द आ सकते हैं सिंगरौली

Mon Oct 5 , 2026
सिंगरौली । जिले में विस्थापन और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस अब बड़े राजनीतिक कार्यक्रम की तैयारी में जुटती नजर आ रही है। कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम ने जानकारी दी है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जल्द सिंगरौली का दौरा […]

You May Like