बैंक एवं ATM सुरक्षा को लेकर पुलिस की अहम बैठक

सीधी। जिले में बैंक और एटीएम की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव ने की। इसमें लीड बैंक प्रबंधक, सभी बैंक शाखा प्रबंधक, डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा और कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल शामिल रहे।

बैठक में बैंक प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बैंक सुरक्षा केवल संस्थानों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम नागरिकों की जीवनभर की पूंजी और विश्वास से जुड़ा विषय है। इसलिए प्रत्येक शाखा सुरक्षा प्रबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। एएसपी ने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रबंधक जिम्मेदार होंगे।

बैठक में तय किया गया कि सभी शाखाओं में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे, सायरन, अलार्म और मेटल डिटेक्टर लगाना अनिवार्य होगा। एटीएम बूथों पर 24 घंटे गार्ड की तैनाती तथा बैंक परिसर में सशस्त्र गार्ड की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही बैंक स्टाफ को नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा और ग्राहकों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे एटीएम पिन या ओटीपी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना बैंक अथवा पुलिस को दें। बड़ी राशि के लेन-देन में सुरक्षा सहायता लेने की सलाह भी दी गई।

Next Post

राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी

Fri Sep 5 , 2025
भोपाल। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर मनाया जाने वाला 1500वां जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी शुक्रवार को राजधानी में पूरे उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर की मस्जिदों, मदरसों और अन्य इबादतगाहों को आकर्षक सजावट से सजाया गया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के […]

You May Like