
भोपाल। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर मनाया जाने वाला 1500वां जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी शुक्रवार को राजधानी में पूरे उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर की मस्जिदों, मदरसों और अन्य इबादतगाहों को आकर्षक सजावट से सजाया गया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के चौक-चौराहों पर विशेष लाइटिंग और हरे झंडों की सजावट ने वातावरण को रोशन कर दिया। जगह-जगह पंडाल, इस्लामी बैनर और पोस्टरों से पर्व का उल्लास और बढ़ गया। शाम को उस्मानिया वेलफेयर सोसाइटी की अगुवाई में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जो रेजिमेंट रोड पर संपन्न हुआ।
