कांग्रेस को हराने का काम कांग्रेस के अंदर से हो रहा, भाजपा फूट डालने की राजनीति कर रही

(अनुराग तिवारी) भैंसदेही। बैतूल-हरदा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खां ने इंडियन वोटर्स क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कांग्रेस नेता शिव ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा मतदाता उपस्थित रहे।

असलम शेर खां ने कहा कि 2024 के चुनाव परिणामों से वे बेहद विचलित हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस राज्य में कांग्रेस को 44 प्रतिशत वोट मिले, वहां से एक भी सीट न मिलना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 100 सीटों पर पिछड़ा वर्ग, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक अपने अधिकार से वंचित हैं और उनकी प्रतिभाओं को राजनीति में मौका नहीं दिया जा रहा।

उन्होंने कांग्रेस की कमजोर स्थिति पर कहा कि पार्टी को हराने का काम कांग्रेस के ही कुछ लोग अंदर बैठकर कर रहे हैं। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा फूट डालने और मजहबी राजनीति कर रही है, जो देश और आने वाली पीढ़ियों के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि राहुल गांधी संविधान बचाने और लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए सभी को उनके साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पं. श्याम नारायण तिवारी, मोहन परिहार, राजरानी परिहार, नब्बू उर्फ इस्माइल खान सहित कई नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव में जाकर मतदाताओं को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान किया। अंत में शिव ठाकुर ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Next Post

पुलिस से निराश होकर बाजारों में पोस्टर लगाकर पत्नी को खोज रहा रामकुमार

Fri Sep 5 , 2025
ग्वालियर। ट्राइबल वेलफेयर डिपार्टमेंट से रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर के ड्राइवर रामकुमार शर्मा की पत्नी पद्मा शर्मा छह दिन से लापता हैं। पद्मा इस दिन सुबह घर से निकली थीं और फिर वापस नहीं लौटीं। पुलिस के रवैये से नाराज पति ने अपने स्तर पर पत्नी की तलाश शुरू कर दी […]

You May Like