सीरिया : इजराइली हमलों में 10 लोगों की मौत, कई घायल

दमिश्क, 28 नवंबर (वार्ता) सीरिया की राजधानी दमिश्क के दक्षिण-पश्चिम बॉर्डर पर मौजूद बैत-जिन्न शहर में शुक्रवार तड़के इजराइली हमलों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी। सीरिया के टीवी चैनल अल-अखबारिया के अनुसार इन हवाई हमलों के बाद कई लोग मलबे में भी दबे हुए हैं। इलाके में इजराइल के ड्रोन की मौजूदगी के कारण बचाव कार्य प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, इसराइल के कुछ सैनिक गश्त करते हुए बैत जिन्न पहुंच गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया। दोनों गुटों के बीच गोलीबारी हुई। सैनिकों को वापस लौटना पड़ा, जिसके बाद हवाई हमले शुरू हो गये। अल-अखबारिया ने चिकित्सीय सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि एक महिला का शव 11 अन्य घायल लोगों के साथ अल-मुवासात अस्पताल लाया गया। घायलों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल था।

रिपोर्ट में बताया गया कि बैत जिन्न में इसराइली हमलों और ड्रोन्स की उपस्थिति के बाद कई परिवार आसपास के शहरों और गांवों का रुख़ करने के लिए भी मजबूर हुए हैं। इस बीच, सीरियाई नागरिक सुरक्षा ने अपने आधिकारिक टेलिग्राम चैनल पर कहा कि उनकी टीम घायलों को बचाने और नुकसान का आंकलन करने के लिए शहर में प्रवेश नहीं कर पाई थी। संदेश में कहा गया कि बचाव कार्य न करने देने से इसराइल लोगों की कई और लोगों की जान जोखिम में डाल रहा था। मृतकों आधिकारिक संख्या को लेकर अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Next Post

श्रीलंका में चक्रवाती तूफान 'दितवा' का कहर, 56 लोगों की मौत , 21 लापता

Fri Nov 28 , 2025
कोलंबो, 28 नवंबर (वार्ता) चक्रवाती तूफान ‘दितवा’ ने श्रीलंका में भीषण तबाही मचाई है तथा अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 21 लोग लापता और 14 घायल हुए हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार चक्रवाती तूफान से करीब 50 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। श्रीलंका के […]

You May Like