
बीना। बीते दिवस अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय के सामने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ शीघ्र कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को लेकर हंगामा किया। उनका कहना था कि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करें।उनका आरोप था यदि पुलिस समय पर पहुंच जाती तो हत्या जैसी वारदात नहीं होती यह बात पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने प्रदर्शन के दौरान कहीं। दरअसल उधारी के पैसे देने जा रहे दो भाइयों पर एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एक भाई की मौत हो गई।दूसरे के दोनों पैर तोड़ दिए गए।भानगढ़ थाना क्षेत्र के देवराजी निवासी ब्रजभान लोधी और उनके भाई रूपसिंह लोधी रविवार को लहरावदा गांव में 1.10 लाख रुपए देने जा रहे थे, रास्ते में चंद्रभान लोधी समेत 11 लोगों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने पुराने मारपीट के विवाद में राजीनामा करने की बात कही। मना करने पर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।हरिसिंह के अनुसार आरोपियों ने रुपए भी छीन लिए। दोनों भाई जान बचाकर एक घर में छिप गए। आरोपियों ने उन्हें वहां से निकालकर बेरहमी से पीटा।ब्रजभान के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ। उनके कान और हाथ में भी गहरे घाव हैं। रूपसिंह के सिर पर फरसे से वार किया गया।घटना की सूचना पर ब्रजभान की पत्नी मौके पर पहुंची। आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। 12 वर्षीय बेटा रवि पिता को बचाने आया तो उसके पीछे फरसा लेकर दौड़े। बच्चे ने भागकर जान बचाई। डायल 100 की मदद से घायलों को बीना अस्पताल ले जाया गया। वहां रूपसिंह की मौत हो गई। ब्रजभान को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया। मौत की खबर से गांव में तनाव फैल गया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की। भानगढ़ थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह के अनुसार मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
