पैतृक जमीन के विवाद में जेठ-जेठानी ने छोटे भाई और बहू को डंडे से पीटा

इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में पैतृक खेती की जमीन को लेकर उपजा पारिवारिक विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया. नेहरू वन ग्राम में एक बड़े भाई और उसकी पत्नी ने मिलकर अपने ही छोटे भाई और उसकी पत्नी पर लाठी-डंडों और नुकीली चीज से हमला कर दिया. हमले में दंपती को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार, फरियादी पूनम पति राहुल मोरे निवासी नेहरू वन ग्राम ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका अपने जेठ सोनू मोरे और जेठानी नीतू मोरे के साथ पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. बीती शाम इसी बात को लेकर आरोपियों ने पूनम को सरेराह गंदी गालियां देना शुरू कर दिया.

जब पूनम ने अभद्रता का विरोध किया, तो विवाद मारपीट तक पहुँच गया.पूनम का आरोप है कि विवाद के दौरान जेठ सोनू मोरे ने हाथ में रखे लकड़ी के डंडे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं हाथ और कूल्हे पर गंभीर चोटें आईं. इसी बीच जेठानी नीतू ने पूनम के बाल पकड़कर उसे जमीन पर घसीटा. जब पूनम के पति राहुल मोरे बीच-बचाव करने आए, तो आरोपी सोनू ने उन पर भी डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी कोहनी जख्मी हो गई. मारपीट के दौरान आरोपी सोनू ने डंडा छोड़कर किसी नुकीली वस्तु से पूनम के दोनों हाथों पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गई.शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए, जिन्हें देखकर आरोपी दंपति मौके से भाग निकले. जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि आज तो बच गए, लेकिन अगर जमीन हमारे नाम नहीं की, तो तुम दोनों पति-पत्नी को जान से खत्म कर देंगे.

Next Post

बारात से लौट रही क्वालिस ट्रक में घुसी, 4 युवकों की मौत

Mon Apr 6 , 2026
इंदौर: शादी समारोह से लौट रहे बारातियों की कार रविवार देर रात भीषण हादसे का शिकार हो गई. देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास तेज रफ्तार क्वालिस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिससे 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल […]

You May Like

मनोरंजन