वंदे मातरम पर दोनों प्रमुख पार्टी का अपना-अपना पक्ष

बागली।वंदे मातरम गीत को लेकर देश में चल रहे सोशल मीडिया वाद विवाद गतिरोध पर नवभारत समाचार संवाददाता सुनील योगी द्वारा देश की प्रमुख पार्टी भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी के जिला पदाधिकारी से चर्चा करते हुए उनकी राय जानी।

दोनों पार्टी के नेताओं ने अपने-अपने हिसाब से वंदे मातरम गीत पर चल रहे घमासान के विषय में चर्चा की।

कांग्रेस पार्टी से जुड़े ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ने कहा कि

 

भारतीय जनता पार्टी छोटे-छोटे मुद्दे की बजाय देश की बेरोजगारी दूर करने शिक्षा की व्यवस्था उचित करने एवं स्वास्थ्य बेहतर करने के विषय में ध्यान दें वंदे मातरम गीत वाला बड़ा मुद्दा नहीं है ।कांग्रेस मुख्यालय पर जो घटनाक्रम हुआ वह जानबूझकर नहीं किया गया ऐसे छोटे मुद्दे उछाल कर भाजपा स्वयं को गिरा रही है । कानून बनने के बाद और उसके पहले भी हम सभी कांग्रेस जन और देशवासी वंदे मातरम गीत का सम्मान करते आए हैं। आगे भी करते रहेंगे ऐसे मुद्दे देश को भटकाने के लिए ले जाते हैं।

पूर्व विधायक एवं पीसीसी सदस्य कैलाश कुंडल

वही भारतीय जनता पार्टी के जिला पूर्व मंत्री रह चुके एवं वर्तमान में जिला योजना सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य अभिभाषक प्रवीण चौधरी ने इस मामले पर कार्रवाई की मांग को उचित फहराया उनका कहना है कि

.

देश की प्रतिष्ठित पार्टी और उसके मुख्यालय पर राष्ट्रीय गीत जिसे अब कानूनी स्वरूप दे दिया गया है उसके प्लेबैक पर राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा प्रतिपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी द्वारा नियम का उल्लंघन करते हुए राष्ट्रीय गीत बजने समय सावधान मुद्रा की बजाय चर्चाएं करते दिखे इसे राष्ट्रगीत का अपमान मानते हुए इन पर कानूनी कार्रवाई होना चाहिए। यह अपराध अक्षम्य है। कानून के दायरे में जो भी करवाई होती हो उसे पर अमल होना चाहिए ताकीकोई भी व्यक्ति जानबूझकर राष्ट्रगीत का अपमान नहीं करें।

जिला योजना सलाहकार समिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी

Next Post

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस के क्विज शो 'इंडिया के टॉप 1%' का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया ह

Mon Aug 17 , 2026
मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस के क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर दर्शकों को अपनी कॉमन सेंस का इस्तेमाल कर ‘टाइगर पज़ल’ हल करने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं।प्रोमो में अनिल कपूर एक ऐसा सवाल […]

You May Like